Showing posts with label Most Haunted Place - Bhangarh. Show all posts
Showing posts with label Most Haunted Place - Bhangarh. Show all posts

Sunday, 11 May 2014

Most Haunted Place - Bhangarh, Alwar (Rajasthan), India


Most Haunted Place - Bhangarh, Alwar (Rajasthan), India

भारत की यह सबसे भुतहा जगह – भानगढ़, अलवर (राजस्थान ) इंडिया

 

वैज्ञानिक युग में आज बहुत से लोग प्रेतात्माओं के अस्तित्व पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे आज भी मानते हैं। भले ही विज्ञान इसकी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन कई रहस्यमयी घटनाओं के कारण कुछ स्थान आज भी भुतहा के रूप में कुख्यात हैं। 

 

 

 



भारत के कुछ जगह भी दुनिया के सबसे भुतहा स्थानों में शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक घोस्टली प्लेस के रूप में भानगढ़ का किला पूरे विश्व में कुख्यात है। यह राजस्थान के अलवर जिले की राजगढ़ नगरपालिका के अंतर्गत आता है। यह सरिस्का रिजर्व के एक छोर पर बसा है। 

 

भानगढ़ के किले में शाम को अंधेरा होने के बाद और सुबह से पहले जाना मना है। आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया(एएसआई) ने यहां साइन बोर्ड पर चेतावनी लिखी है कि कोई भी व्यक्ति सूर्यास्त के बाद और सूर्यास्त से पहले किले के अंदर नहीं जाए।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में जो भी रात में गया, वह कभी फिर वापस नहीं आया। 17 वीं शताब्दी से खंडहर किले के अंदर कई मंदिर भी हैं। भानगढ़ को अकबर के सेनापति मान सिंह के छोटे भाई माधो सिंह के बेटे भगवंत सिंह ने बसाया था। 
 

 

श्रापित है यह जगह : भानगढ़ के भुतहा किले को लेकर एक स्टोरी यह भी है कि इस स्थान को खंडहर होने का श्राप एक तांत्रिक ने दिया था। सिंघिया नाम का यह तांत्रिक भानगढ़ की खूबसूरत राजकुमारी रत्नावती को प्रेम करता था। उसने राजकुमारी को उसके तेल के प्याले में जादुई शर्बत मिला दिया। यह देखकर राजकुमारी तांत्रिक पर चिल्लाई और प्याला नीचे गिरते ही पत्थर में बदल गया और सिंघिया मरने लगा। उसने मरते वक्त श्राप दिया कि सिर्फ मंदिरों को छोड़कर भानगढ़ का राज्य एक रात में नष्ट हो जाएगा। इसके बाद यह कभी आबाद नहीं होगा। उस समय भानगढ़ की आबादी 10,000 थी। इसके बाद भानगढ़- अजबगढ़ के बीच युद्ध हुआ और यह वीरान हो गया, लेकिन आज भी आधा दर्जन मंदिर काफी अच्छी स्थिति में हैं।