Ghatrani Natural Beauty, Chhatisgarh
वादियों के बीच गिरता है झरना
रायपुर। बारिश में छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। यह तस्वीर गरियाबंद जिले के दर्शनीय स्थल घटारानी की है, जहां देवी का मंदिर भी है। यहां एक खूबसूरत जलप्रपात है। बारिश के कारण यह जलप्रपात पूरे शबाब पर है। यह स्थल न सिर्फ आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, बल्कि पिकनिक स्पॉट भी है।
साल के इन दिनों यहां पर सैलानियों की आवाजाही ज्यादा रहती है। बारिश के शुरू होते ही यहां के जलप्रपात में पानी आ जाता हैं जिससे यहां प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लग जाते हैं। अगस्त से दिसंबर तक यहां लोगों का आना जाना होता हैं। सैलानी यहां पर आस्था के साथ मां घटारानी के दर्शन तो करते ही हैं साथ ही यहां पर प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं।
Source : http://www.bhaskar.com/article-hf/CHH-RAI-ghatrani-natural-beauty-chhatisgarh-4695535-PHO.html?seq=1

No comments:
Post a Comment